....... धीरे धीरे.....
होता है प्यार ,मगर धीरे धीरे
उठती है नजर,मगर धीरे धीरे
चढ़ता है खुमार,मगर धीरे धीरे
होता है इजहार,मगर धीरे धीरे....
खिलती है कली,मगर धीरे धीरे
आते हैं भंवरे ,मगर धीरे धीरे
होती है बेकरारी ,मगर धीरे धीरे
बढ़ता है इंतजार ,मगर धीरे धीरे....
लरजते हैं होठ,मगर धीरे धीरे
बढ़ती है प्यास,मगर धीरे धीरे
धड़कते हैं दिल,मगर धीरे धीरे
बेकाबू होती सांसे,मगर धीरे धीरे...
बढ़ते है ये हाथ,मगर धीरे धीरे
चलते हैं साथ,मगर धीरे धीरे
खुलते हैं राज ,मगर धीरे धीरे
बनते हैं हमराज,मगर धीरे धीरे...
खौलती है जवानी,मगर धीरे धीरे
बनती है कहानी,मगर धीरे धीरे
आती है समझ,मगर धीरे धीरे
बनती है किताब,मगर धीरे धीरे.....
......................
मोहन तिवारी,मुंबई
RISHITA
01-Nov-2023 05:01 PM
V nice
Reply
madhura
01-Nov-2023 04:05 PM
Amazing
Reply
Mohammed urooj khan
01-Nov-2023 12:55 PM
👍👍👍👍
Reply